कन्हान - संताजी ब्रिगेड तेली समाज महासभा एवं महिला क्रांति आघाड़ी नागपुर जिला के संस्थापक सचिव अजय धोपटे एवं कोषाध्यक्ष रूपेश तेलमासरे के द्वारा महिला क्रांति आघाड़ी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई. जिसमें संगीता वांढरे को रामटेक विधानसभा क्षेत्र की कार्याध्यक्ष, जागृति पडोले को कान्द्री शहर की अध्यक्ष, दुर्गा सरोदे को उपाध्यक्ष, मीरा आंबिलडु के को सहसचिव, मीना कांबले को कन्हान शहर महिला आघाड़ी का अध्यक्ष एवं संगीता डांगरे को सहसचिव पद पर मनोनीत किया गया. उपरोक्त पदों पर नियुक्ति हेतु पारशिवनी नगर पंचायत की अध्यक्षा प्रतिभा कुंभलकर, कामिनी हटवार, अमोल साकोरे, श्रीराम हटवार, संजय बड़वाईक, अरविंद नरड, भगवान सरोदे, योगेश आखरे, भगवान वांढरे, आयुष देशमुख, यशवंत आंबिलडुके, शुभम वांढरे, कुसुम गांधी एवं सूरज कलंबे ने सभी का अभिनंदन कर महिलाओं में क्रांति लाने हेतु कार्य करने की अपील की है.

संत संताजी अध्यासन - तेली समाज
महाराष्ट्र तेली समाज
जय संताजी, तेली समाज
तेली समाज You Tube
Sant Santaji Maharaj Jagnade